PM मोदी के आगमन से पहले आनंदपुर धाम में लगी आग, भय का माहौल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

आग लगने की घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, इसके बाद हंगामा मच गया..!!

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक बड़ी खबर आई है, यहां आनंदपुर धाम परिसर के अंदर आगजनी की घटना हुई, इस घटना के बाद वहां हंगामा मच गया। दरअसल शुक्रवार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम में कार्यक्रम है। पीएम मोदी यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर तीन बजे यहां पहुंचे। यहां पहले भी आगजनी की घटना हो चुकी है। यहां आग लगने की घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। इसके बाद हंगामा मच गया। पिछले डेढ़ घंटे से बाउंड्री के अंदर से धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिसके बाद पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते यहां हंगामा मच गया।

आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वहां मौजूद अधिकारी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां पीएम मोदी के आने का इंतजार किया जा रहा था, चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, इसी दौरान आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया।