Gopaldas Building Fire: देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में मौजूद गोपालदास बिल्डिंग में गुरुवार (21 दिसंबर) को अचानक भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
यह आग बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लगी थी. ख़बरों के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लाग लगी. हालांकि, कुछ ही देर में देखते ही देखते बिल्डिंग के बाहर धुएं का गुबार नजर आने लगा. उसके बाद वहां इलाके में अफरा तफरी मच गई.
बिल्डिंग में आग लगने के बाद तेजी से फायर अलार्म बजने लगा. अलार्म की आवाज़ सुन लोग बिल्डिंग से बाहर निकलने लगे. इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. हालांकि, आग़ लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं. इस बिल्डिंग में कई दफ्तर भी हैं.
दमकल विभाग की टीम ने सबसे पहले बिल्डिंग को पूरी तरह खाली कराया. उसके बाद बिल्डिंग की ऊचाई काफी ज्यादा होने के कारण क्रेन के जरिए कर्मचारी आग बुझाने के लिए अंदर पहुंचे और बिल्डिंग के शीशे तोड़कर आग को काबू में किया. इस तरह दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.