उत्तर प्रदेश के भदोही में  रविवार रात एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग से 64 लोगों के झुलसने की खबर है।  जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक पंडाल में जब आग लगी तब वहां करीब 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे। लोग कुछ समझ पाते इसे पहले ही आग ने उन्हें चपेट में ले लिया।  घायलों में  कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी  जनपद भदोही के औराई में दुर्गा पंडाल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।