अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा की फिल्म के सेट पर आग लगने से एक लाइटमैन की मौत की खबर है। अंधेरी वेस्ट के चित्रकूट स्टूडियों में यह घटना कल की है। अब सामने आया है कि इसमें 32 साल के युवक की मौत हो गई। 

कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर ने इस बात की जानकारी दी। अब शूटिंग को भी रोक दिया गया है। इसके तमाम फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। काले धुएं का गुबार उडता देख हर कोई हैरान है। मुंबई फायर ब्रिगेड ने देर रात आग पर काबू पा लिया था। इसी सेट पर सनी देओल के बेटे राजवीर भी डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

इतना ही नहीं, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर भी लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म के गाने की शूटिंग यहीं करने वाले थे, जो कि अब टाल दी गई है।