दीपावली का त्यौहार देशभर में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। हर त्यौहार की अपनी ही खासियत और महत्व होता है। दीपावली वैसे तो रोशनी और दीपों का त्यौहार कहलाता है लेकिन इस दिन पटाखे फोड़कर भी लोग अपनी खुशी ज़ाहिर करते हैं।
वहीं वातावरण में बढ़ते पॉल्यूशन के चलते राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पटाखों को बैन कर दिया गया है। इस बैन को लेकर हिंदू संगठनों का विरोध जारी है।
विरोध प्रदर्शन करने के लिए भी संगठनों ने एक नया ही तरीका इजाद किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने AAP दफ्तर के बाहर की जमकर आतिशबाजी की साथ ही। साथ ही कई सारे सवाल भी उठाए।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने साल उठाये कि न्यू ईयर पर पटाऱों पर बैन क्यों नहीं लगता? कुछ समय पहले मंत्री राजकुमार आनंद के घर आतिशबाजी पर क्या एक्शन हुआ? साल भर पर्यावरण पर क्या काम हुए? सिर्फ हिंदू त्यौहारों पर ही रोक क्यों?