फ़िल्म पठान से किंग ख़ान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, इस फ़िल्म का फैन्स को बड़े समय से इंतज़ार है। हाल ही में शाहरुख खान ने पठान का ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट करते हुए अपने फ़र्स्ट लुक को भी रिलीज़ किया था जिसके बाद से फ़ैंस के बीच फ़िल्म को लेकर और भी क्यूरियोसिटी बढ़ गई है। अब शाहरुख खान ने पठान फ़िल्म से अपनी को-स्टार दीपिका पादुकोण का फ़र्स्ट लुक शेयर किया है।
पोस्टर में दीपिका एक्शन पैक्ड मोड में दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में दीपिका के माथे पर चोट का निशान है और वह हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही हैं । इस पोस्टर में दीपिका काले रंग के टॉप और पैंट में नजर आ रही हैं। शाहरुख ने दीपिका के लुक को शेयर कर लिखा, “उसे तुम्हें मारने के लिए बुलेट की जरूरत नहीं।
इससे पहले यशराज फ़िल्म्स ने 15 जून को शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर उनका का फर्स्ट लुक वाला मोशन पोस्टर रिवील किया था। पठान शाहरुख खान की कमबैक फ़िल्म है जिसमें अभिनेता एक्शन अवतार में नजर आएंगे। शाहरुख और दीपिका के अलावा पठान में जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे।
फ़िल्म में जॉन अब्राहम निगेटिव शेड में नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान को आदित्य चोपड़ा की यशराज फ़िल्म्स ने प्रोड्यूस किया है । फ़िल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी ।