स्थापना दिवस के मौके पर श्योपुर में भी सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन सफाई अभियान से इतर सोशल मीडिया पर कुछ और ही बात को उजागर करता एक वीडियो वायरल है, जो अजीब कहानी बयां कर रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सफाई अभियान से पहले नेताजी की सुविधा के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों ने पटेल चौक पर ट्रैक्टर से कचरा फैलाया। इस बात का ख़ास ख्याल रखा गया कि कचरे में ज्यादा कोई गंदगी न हो ताकि नेताजी को कोई दिक्कत न हो।
फिर सत्ताधारी पार्टी के नेता कार्यक्रम के लिए चौक पर पहुंचे और उसी कचरे को बटोरकर सफाई अभियान का कार्यक्रम पूरा किया साथ ही स्वच्छता को लेकर जमकर भाषण भी दिया। जनता भी नेताजी का कृत्य देखकर खुश हो गई और खूब तालियां बजाईं।
इन दिनों ये एक ट्रैंड सा बन गया है, जो कुछ भी किया जाता है उसे कैमरे पर दिखाने के लिए कुछ ज़्यादा ही फोकस किया जाता है। लेकिन कैमरा कभी-कभी वो भी दिखा देता है, जो सबसे छिपाकर किया जाता है। कुछ ऐसा ही इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है