यह तस्वीर किसी स्पोर्ट्स स्टार या सुपरस्टार की नहीं बल्क़ि छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा की है। जो दिनभर की सरकारी भागदौड़ के बाद भी बारिश की बूंदों के बीच कीचड़ में फुटबॉल खेलते नजर आए। वैसे तो किसी भी व्यक्ति के लिए कामकाज के बीच अपनी फ़िटनेस के लिए समय निकल पाना मुश्किल होता है, लेकिन इससे इतर ज़िले की बड़ी ज़िम्मेदारी होने के बाद भी ग्राउंड पर जमकर पसीना बहाते नजर आये एसपी सचिन शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एसपी साहब पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस कर्मियों के साथ बारिश के दौरान कीचड़ में फुटबॉल खेलते नजर आए। फ़िलहाल छतरपुर के एसपी साहब का यह वीडियो काफ़ी चर्चा में है, और हो भी क्यों ना..! क्योंकि एसपी साहब इससे पहले भी टायर बाधकर ग्राउंड में दौड़ते नजर आए थे। उस समय भी उनकी फ़िटनेस की जमकर तारीफ़ हुई थी।
Posted by IPS Sachin Sharma on Wednesday, July 20, 2022
अब फ़िर से सुर्ख़ियो में आये एसपी साहब का वीडियो देख हर कोई कह रहा है कि एसपी सचिन शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी संजीदा रहते है शायद इसीलिए वह ग्राउंड पर जमकर पसीना बहाते है।