जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। जिसके बाद उनका निधन हो गया। शिंजो आबे पर एक चुनावी भाषण के दौरान हमला हुआ।

हमले के दौरान गोली शिंजो आबे के सीने में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। आबे की हालत नाजुक थी। उनका काफी खून बह रहा था। लेकिन अब पूर्व पीएम शिंजो आबे की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

नारा शहर में हुआ हमला-

शिंजो आबे पर हमला नारा शहर में हुआ था। जब वह भाषण दे रहे थे। आबे अचानक मंच पर गिर पड़े। उसके शरीर से खून भी निकल रहा था। शिंजो आबे के अचानक गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन वहां अचानक से गोलियों की आवाज सुनाई दी थी। एक हमलावर फिलहाल हिरासत में है।

हमले के बाद के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें हमले की स्थिति साफ देखी जा सकती है। शिंजो आबे ने 2020 में प्रधान मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा दिया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

पीएम मोदी ने जताया दुःख-  

पीएम मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर दुःख जताते हुए लिखा, टोक्यो में अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ मेरी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा कर रहा हूं। भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए हमेशा आगे रहने वाले शिंजो आबे जी ने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। 

शिंजो आबे जी ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने बताया कि भारत में भी कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक होगा।