अगस्त के पहले शुक्रवार को बॉलीवुड की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। हालांकि साउथ की दो- सीता रामम और बिम्बिसारा ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। यानी इस शुक्रवार किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' समेत साउथ की तीन और फिल्मों के बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं हिंदी की केवल एक फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' इन्हें टक्कर दे रही है। 

एक विलेन रिटर्न्स

Image
मोहित सूरी की साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। हालांकि, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 40 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा तक  पार नहीं कर पाई है। जी हां, फिल्म ने आठवें दिन 1.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब तक कुल 34.02 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।

विक्रांत रोणा

Image
किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अनूप भंडारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने नौवें दिन 1.20 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लिया है। एक तरफ जहां 'एक विलेन रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा तक नहीं छू पा रही है। वहीं दूसरी तरफ 'विक्रांत रोणा' फिल्म अब तक 65.46 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 

बिम्बिसार

Image
नंदमुरी कल्याण राम की फिल्म 'बिम्बिसार' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को समीक्षकों और प्रशंसकों से समान रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के आने के बाद कलेक्शन के आंकड़ों में बदलवा हो सकता है।

सीता रामम

Image
मॉलीवुड स्टार दुलकर सलमान और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' तेलुगू के साथ-साथ अन्य भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन तकरीबन  5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, फाइनल रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद आंकड़ों में फेरबदल हो सकता है।