भोपाल: राज्य सरकार ने श्रमोदय आवासीय स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिये भी अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता योजना लागू की है। इसका लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जोकि मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों की संतान हैं। इन स्कूलों का संचालन भी मंडल ही करता है।

इस योजना के तहत उक्त आवासीय स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थी की असमायकि मृत्यु पर उसके परिजन को अंत्येष्टि हेतु 6 हजार रुपये एवं अनुग्रह सहायता के रुप में दो लाख रुपये मंडल द्वारा भुगतान किये जायेंगे। ये दोनों सहायता स्कूल के प्राचार्य के प्रस्ताव पर दी जायेगी तथा प्राचार्य को ही सभी आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करने होंगे।

राशि का भुगतान मंडल में पंजीकृत श्रमिक के बैंक खाते में ऑनलाईन किया जायेगा। संबंधित क्षेत्र का सहायक श्रमायुक्त दस्तावेजों की जांच करने के बाद सहायता राशि स्वीकृत करेंगे एवं उसे भुगतान के लिये मंडल के सचिव को भेजेंगे।