राजस्थान के नागौर कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े एक हत्याकांड का मामला सामने आया है। हरियाणा के गैंगस्टर संदीप सेठी को कोर्ट में पेशी के लिए नागौर लाया गया था। यहां पेशी के दौरान पुलिस के सामने ही संदीप सेठी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सभी आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे। मामले में संदीप सेठी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद बदमाश संदीप सेठी का शव भी उठाकर अपने साथ ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी शूटर्स हरियाणा के थे। बदमाशों ने करीब 9 राउंड  फायर किए। बताया जा रहा है, कि हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया जब संदीप कोर्ट में गवाही देने पहुंचा था।

बदमाशों को ढूंढने के लिए पुलिस ने नागौर के आसपास नाकाबंदी कर दी है। सभी गाड़ियों की सख्ती से चैकिंग की जा रहा है। दिनदहाड़े हुए इस सनसनीखेज़ हत्याकांड के बाद कोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है। गैंगस्टर संदीप खुद भी एक सुपारी किलर था और हरियाणा का ही रहने वाला था।