शहरों में आमतौर पर लोगों के घर ज्यादा बड़े नही होते तो उनके आगे जगह की और सामान रखने की समस्या बहुत होती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे अनोखे और अलग तरीके बताएंगे, जिससे आप अपने पुराने कपड़ो को अपनी क्रिेएटिविटी का यूज़ करके दोबार से नया लुक देकर दोबारा इस्तेमाल करने के लायक बना सकते हैंं।
टाइ एंड डाइ- इस कला के द्वारा आप अपने पुराने कपडों को नया लुक दे सकते हैं। अपनी एक पुरानी टीशर्ट लें। कपडे़ को डाइ करने के लिए डाईंग या फूड कलर का इस्तेमाल करके आप अपने ओरिजिनल डिजाइन तैयार कर सकते हैं।
स्पायरल , क्रम्पल या शिबोरी पैटर्न में से कोई एक अपने लिए चुन सकते हैं। ध्यान रखें शुरुआत के कुछ दिन डाय किए गए कपड़ों को ठंडे पानी में अलग से धोना होगा।
हैंडपेंटिंग- वार्डरोब में मौजूद कोई भी एसेसरी या कपड़ों को अनोखे पीस में तब्दील करने के लिए वॉटर रेजिस्टेंट या फैब्रिक एक्रिलिक पेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए डेनिम जैकेट्स, लाइट वेट दुपट्टे या स्टोल चुन सकते हैं। पेंटिंग पूरी होने के बाद पार्चमेंट पेपर रखकर गर्म प्रेस से इसे सेट करें। डेनिम को ठंडे पानी से ही धोएं।
अपसाइकिलिंग- पुराने स्नीकर्स , सैंडल या डेनिम को पर्सनलाइज करें। बीड्स , बटन या टसल्स लगाकर इन पर कोई भी आकर्षक पैटर्न बनाया जा सकता है। स्टिच किट नहीं है, तो ग्लू से या रनिंग स्टिच से इन्हें फिक्स किया जा सकता है।
पैचवर्क- यूं तो ये एक काफी पुरानी तकनीक है, लेकिन आज भी डिजाइनर्स इसका इस्तेमाल करते हैं। पुराने शर्टस या एसेसरीज को स्ट्रीट वेयर पीसेस में तब्दील किया जा सकता है। इनपर पॉकेट पैचेस या टेक्सटाइल स्क्रेप लगा सकते हैं।
बीडिंग- सिलाई का तजुर्बा है तो बीडिंग करना आसान लगेगा। शुरुआत एक पैच से भी की जा सकती है या फिर एक एसेसरी को पूरी तरह बदला 'जा सकता है। बीडिंग करने से तनाव दूर होता है।