बॉलीवुड स्टार किड में सुहाना खान का नाम शामिल है। सुहाना ने अपने ग्लैमरस अंदाज और खूबसूरती से इंडस्ट्री की बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। सुहाना खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। तो चलिए आपको भी दिखाते हैं सुहाना का ये ग्लैमर लुक जो वायरल हो रहा है।

सुहाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्लैक टॉप में मिरर सेल्फी शेयर कर लाखों दिल चुरा लिए हैं। कैमरे में कैद हुई सुहाना की इस मिरर सेल्फी को देख लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। स्टार किड सुहाना ने सेल्फी के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। सुहाना ने कैप्शन में लिखा, "मेरे साथ तैयार हो जाओ..." सभी सेलेब्स इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

सुहाना की लेटेस्ट फोटो पर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने जवाब दिया, ''बांबी''. इसके अलावा बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने भी कमेंट कर सुहाना को क्यूट बताया है। आपको बता दें कि खुशी कपूर भी सुहाना खान के साथ फिल्म आर्चीज से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ये दोनों स्टार किड्स हैं और सोशल मीडिया पर हर दम एक्टिव रहते हैं।

स्टार किड में बेहद हॉट हैं सुहाना खान

सुहाना की बात करें तो एक्टिंग डेब्यू करने वाली सुहाना फिल्मों में ना होने के बावजूद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसका एक कारण यह भी है कि वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी हैं। इससे पहले भी सुहाना अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं जिससे उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। लोग सुहाना की हॉट तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।