एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल हुआ है। अमेरिका में चल रहे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में 'नाटू-नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता है। म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावाणी ने ये अवॉर्ड लिया। राजामौली और कलाकारों का शुक्रिया अदा करते हुए  भावुक हो गए।

जैसे ही इस अवॉर्ड के लिए 'नाटू नाटू' गाने का नाम लिया गया, पूरा माहौल इस गाने से गूंज उठा। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरिमनी में मौजूद सभी सिलेब्रिटीज ने तालियां बजाईं। राजामौली, रामचरण और जूनियर एनटीआर खुशी से झूम उठे।  इस गाने को एम. एम. कीरवानी ने गाया है। 

गोल्डन ग्लोब में RRR बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगिरी में भी नॉमिनेट थी। लेकिन इस कैटेगिरी में फिल्म 'अर्जेंटीना 1985' ने बाज़ी मारी। 'नाटू नाटू' ने जहां गोल्डन ग्लोब में तहलका मचा दिया, वहीं इसे ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 का अमेरिका में  लॉस एंजेलिस में किया गया। इस अवॉर्ड नाइट्स में कई बेहतरीन फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस शाम की मेजबानी की कमान कॉमेडियन जेरोड कारमाइकल ने संभाली।