फतेहपुर के एक मंदिर से एक सुनार ने भगवान भोलेनाथ को चढ़ाए गए 450 ग्राम चांदी के शेषनाग को चुरा लिया। ये घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी सुनार को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने चंडी शेषनाग की चोरी कर उसे गला भी दिया था ।

शहर में अमृतनाथ आश्रम के पास बने मंदिर में एक श्रद्धालु ने भगवान शिव को चांदी का शेषनाग चढ़ाया। मंदिर में लगे सीसीटीवी में चांदी का शेषनाग चुराते हुए चोर की भी रिकॉर्डिंग हो गई। जब इस सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पाया गया कि चोर इसी इलाके में रहने वाला एक सुनार है। जिसने 450 ग्राम चांदी का शेषनाग चुरा लिया था।

इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। चोरी 21 अक्टूबर को हुई थी। इलाके के कोतवाल ने बताया कि यह वार्ड 24 सुनारों का इलाका है। जहां से कमल किशोर, 30 वर्षीय पुत्र ईश्वरचंद सोनी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुनार रात में मंदिर में प्रवेश करता है, शिवलिंग पर लगे चांदी के शेषनाग को उठाकर बाहर अपनी स्कूटी में रखता है। हैरानी की बात ये हैं, कि इस सुनार को इस बात का कोई अंदाजा ही नहीं था कि उसकी ये हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि शेषनाग को चोरी करने के बाद उसने उसे गला लिया। ताकि कोई पहचान न सके। वह इस चांदी से गहने बनाना और बेचना चाहता था। मंदिर में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। चोरों का हाथ अक्सर मंदिर से सोने-चांदी के सामानों पर लग जाता है। लेकिन यहां सुनार द्वारा की गई इस चोरी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।