उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली इशिता राठी ने UPSC की परीक्षा पास कर ली है। ये और बात है, कि इशिता राठी ने इसके लिए घर पर रहकर ही तैयारी की और परीक्षा में 8 वीं रैंक हासिल की है। इसमें कोई दोराहे नहीं है कि UPSC परीक्षा देश में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में से सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों युवा इसे पास करने के लिए अपनी किस्मत आजमाते हैं।

उनमें से ज्यादातर लोगों को इसकी तैयारी और कोचिंग के लिए कई साल और लाखों रुपये खर्चना पड़ता है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसके विपरीत अगर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जाए तो सफलता मिलना निश्चित है। दिल्ली की इशिता ने इसी बात को साबित किया है।

उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली लेकिन वैकल्पिक विषय अर्थशास्त्र के लिए मेंटरिंग ली। इशिता का कहना है कि अब बहुत सारी मुफ्त सामग्री उपलब्ध है जिससे छात्र मदद ले सकते हैं और परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

इशिता राठी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की। स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद, इशिता राठी ने मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री हासिल की। उनकी मां मीनाक्षी राठी दिल्ली पुलिस में ASI हैं और पिता आईएस राठी हेड कांस्टेबल हैं। उनके चाचा भी CBI में हैं। इशिता राठी का भाई भी उन्हीं की राह पर चल रहा है और UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

IAS जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए, इशिता ने कहा कि यह एक ऐसी परीक्षा है जहाँ एक उम्मीदवार को सभी विषयों को जानने की आवश्यकता होती है और समयबद्ध तैयारी से मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करनी चाहिए।