Gujarat Assembly Elections: गुजरात में बीजेपी ने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है. बीजेपी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने पार्टी से बगावत करने वाले 7 नेताओं को निष्कासित कर दिया है. 

जानकारी के अनुसार, मधु श्रीवास्तव, अरविंद लादानी, दीनू पटेल, हर्षद वसावा, धवल सिंह झाला समेत 7 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर इन नेताओं ने निर्दलीय नामांकन भरा था. जिसके बाद पार्टी ने एक्शन लेते हुए उन्हें बाहर कर दिया.