गुजरात चुनाव की घोषणा एक नवंबर को की जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग एक नवंबर को गुजरात चुनाव की कारीखों का एलान कर सकता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह चुनाव दो चरणों में हो सकता है।
हिमाचल के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव की भी जल्द घोषणा हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं, कि वोटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकती है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण का मतदान 1 से 2 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 4 से 5 दिसंबर को हो सकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ गुजरात चुनाव के नतीजे भी 8 दिसंबर को घोषित हो सकते हैं