बिग बॉस टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रियलिटी शोज़ में से एक है। शो के निर्माता अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं, इसमें कई सारे सेलेब्स दिखाई देने वाले हैं। नागिन सीरियल में एक्ट कर चुकी तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 यानी कि पिछले सीज़न की विनर रही थीं। वहीं प्रतीक सहजपाल शो में फर्स्ट रनर-अप रहे थे। 

पहले ऐसी खबरें थीं कि अर्जुन बिजलानी, सनाया ईरानी, शाइनी आहूजा, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और भी कई सेलेब्स को शो के लिए अप्रोच किया गया है। इसी क्रम में बड़े अच्छे लगते हैं 2 के अभिनेता नकुल मेहता को भी शो के लिए संपर्क किया गया है। जी हां, आपने सही पढ़ा! हैंडसम हंक नकुल की शो के निर्माताओं के साथ बातचीत जारी है। अब क्या वे सलमान के शो का हिस्सा बनने के लिए राजी होंगे।
नकुल के अलावा, कई और सेलेब्स के नाम भी सामने आहैं, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं।

बिग बॉस के फैन्स ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि बिग बॉस 16 में कौन भाग लेगा। कहा जा रहा है, कि नकुल को पिछले सीज़न के लिए भी संपर्क किया गया था, लेकिन उनके और निर्माताओं के बीच बात नहीं बनी जिसके चलते नकुल शो का हिस्सा नहीं बन पाए। नकुल के फैन्स उन्हें शो में देखने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें नकुल का एक नया पक्ष देखने को काम के मामले में नकुल और दिशा परमार का लोकप्रिय टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 कुछ ही हफ्तों में बंद हो जाएगा।

बात करें बिग बॉस सीजन 15 की तो शो ने धमाकेदार शुरुआत की थी और दर्शकों को अपने नए जंगल कॉन्सेप्ट से जोड़े रखा। सलमान खान का होस्ट किया गया रियलिटी शो टीआरपी चार्ट में भी अच्छी रेटिंग पाने में सफल रहा था। बिग बॉस 16 की बात करें तो शो अक्टूबर में शुरू होगा। सलमान सितंबर के दूसरे हफ्ते में प्रोमो की शूटिंग करेंगे।