झीलों का शहर उदयपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसके अलावा डेस्टिनेशन वेडिंग की भी एक अलग पहचान होती है। शुक्रवार (22 दिसंबर) को उदयपुर में एक और बड़ी डेस्टिनेशन वेडिंग हुई जो सुर्ख़ियों में है।

यहां हरियाणा के BJP  विधायक भव्य विश्नोई और राजस्थान की आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई शादी के बंधन में बंध गए। भव्य विश्नोई पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल बिश्नोई के पोते और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं।

एक आईएएस अधिकारी और हरियाणा के एक भाजपा विधायक की शादी उदयपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है। परी बिश्नोई 2020 बैच की आईएएस अधिकारी हैं जबकि भव्य आदमपुर से बीजेपी विधायक हैं। अब 27 दिसंबर को दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें कई दिग्गज राजनेता शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी उदयपुर से करीब 13 किलोमीटर दूर उदय सागर के बीच एक टापू पर बने राफेल होटल में हुई। संगीत कार्यक्रम गुरुवार रात को हुआ और यह जोड़ा 22 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधा। यह वही राफेल होटल है जहां इसी साल भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की शादी हुई थी