बॉलीवुड की नई जोड़ियां अक्सर चर्चा में तो बनी रहती है लेकिन पब्लिक के बीच नज़र नहीं आती। बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार, ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं। अफ़वाह है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के बीच कुछ पक रहा है। दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं।
.jpg)
अनन्या पिछले तीन साल से शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को डेट कर रही थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत फिल्म 'खाली पीली' के सेट पर हुई थी। यह फिल्म 2020 में एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। लेकिन तीन साल बाद अप्रैल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों को मई, 2022 में करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया था।

इस ब्रेकअप के बाद अब अनन्या आदित्य को डेट कर रही हैं। आदित्य 36 साल के हैं और अनन्या 23 साल की हैं। दोनों की उम्र में 13 साल का फासला है। फिलहाल आदित्य और अनन्या पब्लिक में एक साथ नज़र नहीं आये हैं।

हालांकि ख़बर यह है कि दोनों इस समय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आपको बता दे कि अनन्या से पहले आदित्य का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और सुपर मॉडल दिवा धवन के साथ जुड़ चुका है।