कैंसर के इलाज के बीच लाल जोड़े में हिना खान, वीडियो शेयर कर कहा- 'कभी रुकना नहीं है'


Image Credit : X

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि, कैंसर के इलाज के दौरान भी हिना ने अपने काम से ब्रेक नहीं लिया है। अपनी समस्याओं को किनारे रखते हुए हिना पूरी लगन और मेहनत से अपने वर्क कमिटमेंट्स को भी पूरा कर रही हैं।

हाल ही में हिना खान दुल्हन के अवतार में नजर आईं। दुल्हन के अवतार में रैंप वॉक कर हिना ने फैन्स को चौंका दिया है। हिना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हिना के इस वीडियो को फैंस का प्यार और सपोर्ट भी मिल रहा है। लाल रंग के जोड़े में, हैवी ज्वेलरी और ब्राइडल मेकअप के साथ पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर चलते हुए हिना बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

रैंप वॉक का एक वीडियो हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा। कैप्शन में एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे पिता हमेशा कहते थे, एक मजबूत लड़की बनो, कभी रोने वाली बच्ची मत बनो, अपनी समस्याओं के बारे में कभी शिकायत मत करो, अपने जीवन पर नियंत्रण रखो, गर्व करो और उसका सामना करो।"

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "इसलिए मैंने नतीजों के बारे में चिंता करना बंद कर दिया। बस जो कंट्रोल में है उस पर ध्यान केंद्रित करो, बाकी सब अल्लाह पर छोड़ दो। वह आपकी मेहनत देखता है, वह उनकी प्रार्थना सुनता है।" वह आपके दिल के बारे में जानता है, यह आसान नहीं था लेकिन मैं खुद से कहती हूं कि मैं दुल्हन की तरह सजना कभी बंद नहीं करूंगी।"

आपको बता दें, हिना खान ने जून में ही पोस्ट शेय़र करके कैंसर के बारे में खुलासा करके अपने फैंस को बड़ा झटका दिया था। उन्होंने बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। गंभीर बीमारी के दौरान भी हिना ने हिम्मत नहीं हारी है।

हिना लगातार अपनी बीमारी से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को अपडेट्स देती रहती है।

हिना गंभीर बीमारी के बाद भी मजबूती से इसका सामना कर रही हैं। फैंस भी उनकी दमदार पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं हिना इलाज के दौरान हिना काफी मजबूत भी दिखाई दे रही हैं।