पिछले कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों के निराशाजनक प्रदर्शन से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तरफ बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लाप होती जा रही हैं तो वहीं साउथ की हिंदी डब फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फ़िल्मी सितारों की इस चिंता के बीच भाजपा नेता ने हिंदी फिल्मों को लेकर एक सुझाव दिया।
एक के बाद एक कई हिंदी फिल्मों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने सिफारिश की है कि बॉलीवुड सितारों को अपनी फीस कम करनी चाहिए। ताकि प्रोड्यूसर अच्छी फिल्मों पर फोकस कर सकें। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री को पता होना चाहिए कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अब लोगों के लिए एक बेहतरीन और वाजिब विकल्प बनकर उभरा है।
Bollywood stars haven’t understood the Gr reality despite flops aft flops.If stars starts charging reasonable fee, producers can focus on good cinema of national interest.Remember OTT is a better n cost effective options available to people @iamsrk @BeingSalmanKhan @akshaykumar
— Dr. Syed Zafar Islam (@syedzafarBJP) August 16, 2022
उन्होंने आगे कहा कि एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में होने के बावजूद बॉलीवुड सितारे अभी तक हकीकत नहीं समझ पाए हैं। यदि फ़िल्मी सितारें ज्यादा फीस वसूलना शुरू कर देते है, तो निर्माता राष्ट्रीय हित की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते है। यह भी याद रखना चाहिए कि ओटीटी लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
बीजेपी नेता ने अपने ट्वीट में शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार को टैग भी किया है। इससे साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाल ही में त्यौहारों पर आई फिल्मों के ख़राब प्रदर्शन ने लोगों को काफ़ी नाराज किया हैं। कोरोना के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के बाद से हिंदी फिल्म उद्योग ने कई बड़े बजट की फिल्में बनाई, लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी स्टार फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं।