ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) विधायक भूपेन्द्र सिंह को बल्लेबाजी में हाथ आजमाना महंगा पड़ गया। नारला विधायक सिंह कालाहांडी में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे घायल हो गए।
इस दौरान नेताजी ने बल्ला उठाकर शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन वे बॉल चूक गए और बुरी तरह से डिस्बैलेंस होकर गिर पड़े और घायल हो गये। इस दौरान उनके सिर पर चोट आई। 72 वर्षीय सिंह को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि विधायक कालाहांडी जिले के बेलखंडी में एक खेल कार्यक्रम का उद्घाटन करने के दौरान अपना संतुलन खोने और क्रिकेट पिच पर गिरने से घायल हो गए।