सागर में सिरफिरे सीरियल किलर द्वारा हत्याओं से दहशत के बीच मामले को लेकर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, घटना प्रशासन के संज्ञान में आई है इस मामले में मेरी एसपी से बात हुई है। पूरे पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया है। रात्रि गश्त टीमों को भी अलर्ट किया गया है। जन-जागरण के साथ सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाये जा रहे हैं।

एक दो फुटेज में एक व्यक्ति दौड़ता भागता दिख रहा है, जल्दी इसके निष्कर्ष पर पहुंच जाएंगे। प्रथम दृष्टया ये बताया जा रहा है कि एक ही व्यक्ति ऐसी घटनाएं कर रहा है, लेकिन जब तक पकड़ा नहीं जाता, तब तक कुछ भी कहना भ्रम पैदा करेगा। ये जल्दबाजी कहलाएगी।

ज्ञात हो कि किलर के निशाने पर चौकीदार हैं। ये ड्यूटी के दौरान सोते मिलने वाले चौकीदारों को मौत के घाट उतार रहा है। सागर में सिलसिलेवार 4 चौकीदारों की हत्या कर चुका है।