खंडवा में एक मौलवी ने एक बच्ची के साख अश्लील हरकत की है। अब इस मामले को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मौलवी ने मदरसे की अन्य लड़कियों के साथ कुछ गलत तो नहीं किया है, इस एंगल से भी मामले की जांच की जाए । इसके लिए उन्होंने पुलिस को जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।

मामला संज्ञान में आने के बाद मौलवी के ख़िलाफ़ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि खंडवा शहर की नागचून रोड स्थित छिपा कॉलोनी स्थित जकारिया मस्जिद में एक मदरसा भी चल रहा है। जिसमें 50 वर्षीय मौलाना अब्दुल समद बच्चों को पढ़ाते हैं।

मदरसे में पढ़ने वाली छह वर्षीय छात्रा शुक्रवार दोपहर घर पहुंची। उसकी छाती में दर्द हो रहा था। मां के पूछने पर वह चौंक गई। उसका डर देखकर मां को कुछ अजीब सा डर लगा। अपनी बेटी को विश्वास में लेते हुए मां ने उससे उसके दर्द का कारण पूछा। तब लड़की ने कहा कि मौलाना समद पिछले कुछ दिनों से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है।

आरोपी मौलाना मूलत:  खरगोन के गोगावां के तब्लीकी जमात से ताल्लुक रखता है। इधर आरोपी मौलाना के बारे में पता चलता है कि वह नीम-हकीमी के नाम पर ठगी का काम भी कर रहा है। उसने शहर में हर जगह पोस्टर लगाए हैं, कि उनके पास सेक्स बढ़ाने वाली दवाएं हैं। वह सेक्स संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए दवाएं भी देता है। मौलाना ने 850 रुपये तक की अपनी फीस भी बताई है।