साल 2023 की विदाई के साथ साल 2024 का देश दुनिया में स्वागत हो रहा है। नया साल शिक्षा, करियर, लव लाइफ, बिजनेस आदि के लिए कैसा रहेगा? नया साल आपके लिए कैसा होगा? आपके ग्रहों-नक्षत्रों की चाल क्या होगी? इसे लेकर उत्सुकता स्वाभाविक है।
आइये जानिए क्या कह रही है आपकी राशि इस साल
मेष राशि
वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति राशि में स्थित होने का बहुत लाभ मिलेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। विदेश यात्राओं के योग बनेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा।
वृष राशि
शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति द्वादश भाव में बने रहकर खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे लेकिन 1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में आ जाएंगे तब इन समस्याओं में कमी आएगी। करियर में उन्नति होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2024 वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा। संतान की चिंता रह सकती है और छाती के रोग परेशान करेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष नौकरी में औसत परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि शनि इस पूरे वर्ष आपके अष्टम भाव में रहने वाले हैं। अचानक से स्थानांतरण या नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष लगभग हर तरह से लाभदायक है। आमदनी के नए स्तोत्र मिलेंगे। आमदनी में आपकी सोच से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। कर्ज खत्म होंगे। बीमारी से राहत मिलेगी।
कन्या राशि
वर्ष के शुरुआत में शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके करियर के मामले में अच्छा साबित होगा। प्रतिस्पर्धा में विजय मिलेगी. व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष की शुरुआत शुभ होगी। विदेश यात्रा का भी योग।
तुला राशि
वैवाहिक संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी. वर्ष कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. जितना अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे उतना उन्नति पथ पर अग्रसर होंगे।
वृश्चिक राशि
साल की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ। विरोधियों पर विजय। व्यवसाय में सफलता।
धनु राशि
शनि पूरे वर्ष तीसरे भाव में रहकर आपको साहस और पराक्रम देंगे। राहु पूरे वर्ष चौथे और केतु दशम भाव में रहेंगे जिससे करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और पारिवारिक संबंधों में भी रस्साकशी की स्थिति बन सकती है।
मकर राशि
शनि दूसरे भाव में पूरे वर्ष बने रहने के कारण आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां। करियर में सफलता।
कुंभ राशि
राशि स्वामी शुभ परिणाम लेकर आएगा। लगन और मेहनत से कार्य सफल होंगे। आपकी मेहनत आपको अन्य लोगों से आगे रखेगी।
मीन राशि
आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति धन और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे। वाणी में मिठास बढ़ेगी। धन संचित करने में आपको सफलता मिलेगी।