कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार 04 जनवरी को लंग्स में इनफेक्शन के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब सर गंगाराम अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। अस्पताल ने कहा, "सोनिया गांधी को फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।"

जब सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो सर गंगाराम अस्पताल ने कहा, "सोनिया गांधी को आज हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायरल श्वसन संक्रमण की निगरानी और उपचार के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।" चेस्ट रोग विभाग के. डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम अस्पताल में उनकी देखभाल कर रही है। राहुल गांधी भी अपनी मां से मिलने आए थे।

बता दें कि सोनिया गांधी को फेफड़े से जुड़ी समस्या है। वे पहले भी इस समस्या का शिकार हो चुकी हैं। 03 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में चलने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते वह 07 घंटे बाद ही दिल्ली लौट आईं। तबीयत बिगड़ने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनिया को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था।

4 सितंबर को सोनिया गांधी कर्नाटक में भी भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुईं। इस दौरान वह राहुल गांधी के साथ पैदल भी चली थीं। चलते समय उनके जूते के फीते खुल गए थे, तो राहुल गांधी की उन्हें बांधते हुए एक तस्वीर वायरल हो गई थी। वहीं पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी अपनी मां के कंधे पर हाथ रखते नजर आए थे।