हाथों में लगी मेहंदी सभी को पसंद आती है, वहीं इसकी खुशबू भी बेहद ही मधुर लगती है। लेकिन यदि मेहंदी का रंग गहरा ना हो, तो मन उदास या खराब हो जाता है। सावन के महीने में महिलाएं सबसे ज्यादा शिव भक्ति में लीन रहती है। ऐसे में महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मेहंदी रचाती हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती को मेहंदी बेहद प्रिय है। 

हम आपको बता देना चाहते हैं, कि कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स को अपनाकर आप मेहंदी के रंग को गहरा और आकर्षक बना सकते हैं। यदि आप मेहंदी का पेस्ट तैयार कर रहे हैं तो उसमें आप चाय का पानी जरूर डालें। इसके अलावा नीलगिरी का तेल भी डाल सकते हैं। इसके अवाला मेंहदी घोलते समय आप इसमें अजवाइन और लौंग का पानी उबालकर भी डाल सकते हैं। इससे मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है।

एक बात और याद रखें जिस दिन आपको मेहंदी लगानी है उससे एक दिन पहले ही मेंहदी का कोन तैयार रखें। रातभर लोहे के बर्तन में मेहंदी रखने से मेंहदी का रंग काला तो होता ही है बल्कि हाथों में भी मेहंदी का रंग भी गहरा चढ़ता है।

मेहंदी को घोलते वक्त आप उसमें कॉफी पाउडर भी डाल सकते हैं। इससे मेहंदी का रंग गाढा हो जाता है। मेहंदी लगाने के बाद उसको गहरा करने के लिए तवे पर लौंग को भूनकर उसकी सेक लेने से भी हाथों की मेंहदी काली हो जाती है। मेहंदी का रंग चढ़ाने के लिए उसमें पिपरमिंट ऑयल भी डाल सकते हैं, जिससे मेहंदी का रंग गहरा हो सकता है। मेहंदी को उतारते वक्त उसमें अचार का तेल लगाने से भी, मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है।

मेंहदी को हाथ पर लगाने से पहले नीलगिरी का तेल भी हाथों पर लगाया जा सकता है और मेंहदी उतारने के बाद भी इस पर नीलगिरी का तेल लगाया जा सकता है। वहीं सरसों का तेल लगाने से भी मेंहदी का रंग गहरा होता है। मेंहदी को झड़ने से बचाने के लिए इस पर नींबू और शक्कर का घोल लगाया जाता है, इससे भी मेंहदी का रंग गहरा होता है।

इस तरह से मेहंदी लगाते समय इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप अपने मेंहदी लगाने के एक्सपीरियंस और रंग को और भी गहरा कर सकते हैं।