हाल ही में रितिक रोशन स्टारर फिल्म विक्रम वेधा से जुड़ी कुछ ख़बरें सोशल मीडिया पर ट्रेंडकर रही थीं। इन ख़बरों में कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन ने उत्तर प्रदेश में अपनी फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग करने से इनकार कर दिया है। यह भी कहा गया कि ऋतिक ने उत्तरप्रदेश के बाजए शूटिंग के लिए दुबई को चुना है। हालांकि अब फिल्म के निर्माता रिलायंस एंटरटेनमेंट ने चीजों को साफ कर दिया है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट ने कहा है कि ये सभी झूठी अफवाहें हैं, ऐसा सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए किया गया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के इस संबंध में मीडिया रिपोर्टों को "भ्रामक और पूरी तरह से निराधार" भी बताया है। बयान ने तथ्यों साथ छेड़छाड़ करने के प्रयासों को "दुर्भावनापूर्ण और गलत" कहा। बयान में यह भी स्पष्ट किया कि अभिनेताओं के सुझावों का स्वागत है, लेकिन "फ़िल्म के निर्माण और उसके बजट से जुड़े सभी निर्णय लेने का अधिकार एक केंद्रीकृत विशेषाधिकार हैं।
रिलायंस एंटरटेनमेंट ने बताया कि विक्रम वेधा की अधिकांश शूटिंग भारत में हुई थी और फिल्मांकन स्थानों में लखनऊ भी शामिल था, जो उत्तर प्रदेश के राजधानी है।
ये फिल्म लोकप्रिय भारतीय लोक कथा "विक्रम और बेताल" पर आधारित है। ये एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो एक दुष्ट गैंगस्टर को पकड़ने के लिए तैयारी करता है । "विक्रम वेधा" आर माधवन और विजय सेतुपति अभिनीत 2017 की एक तमिल फिल्म का रीमेक है।

फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान गैंगस्टर के रूप नज़र आएंगे। राधिका आप्टे और रोहित सर्राफ फिल्म के कुछ अन्य कलाकार हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि इस फ़िल्म से रितिक रोशन 3 साल बाद रुपहले पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। माना जा रहा है, कि फ़िल्म साल की बड़ी ब्लॉक बस्टर साबित हो सकती है।