मुंबई. ऋतिक रोशन मुंबई एयरपोर्ट पर एक लड़की के साथ नजर आए. उन्हें देखकर पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. ऋतिक रोशन के साथ दरअसल सबा आजाद थीं जिनसे उनका प्यार परवान चढ़ रहा है.  बॉलीवुड के नए लव बर्ड्स ऋतिक और सबा अपने प्यार की नई दास्तां लिख रहे हैं. बॉलीवुड गलियारों में ऋतिक और सबा की शादी के चर्चे भी छाए हुए हैं. इसी बीच दोनों को एक बार फिर से एक दूजे संग स्पॉट किया गया. हालांकि इस बात पर  ऋतिक रोशन ट्रोल हो रहे हैं. यूजर्स ऋतिक को सबा के साथ देखकर उन्हें एज शेम कर रहे हैं. यूजर लिख रहे हैं कि सबा के साथ देखकर मुझे लगा वो उनकी बेटी है. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि उन्होंने सबा का हाथ एक बच्चे की तरह पकड़ा हुआ है. ऋतिक रोशन 48 साल के हैं जबकि सबा आजाद उनसे 12 साल छोटी हैं. यही वजह है कि ऋतिक ट्रोल हो रहे हैं.

बीते कुछ दिनों से ऋतिक और सबा एक दूसरे संग एन्जॉय कर रहे थे और ये दोनों हाल ही में वेकेशन से लौटे. मुंबई एयरपोर्ट पर ऋतिक और सबा को देखकर पैपराजी ने उन्हें कैमरों में कैद कर लिया. सबसे खास बात ये है कि एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय सबा आजाद की नजरें उनके डार्लिंग ऋतिक रोशन से हट नहीं रही थीं. वे ऋतिक को इस दौरान प्यार से निहारती दिखीं. ऋतिक को भी सबा पर जमकर प्यार लुटाते देखा गया. वे अपनी स्वीटहार्ट सबा का हाथ थामकर ही एयरपोर्ट से बाहर निकले. दोनों स्टार्स का हाथों में हाथ डाले वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.