बी-टाउन में ऋतिक रोशन और सबा आजाद की चर्चा इन दिनों अलग है। दोनों को करण जौहर की बर्थडे पार्टी में साथ में स्पॉट किया गया। दोनों काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे पार्टी में पहुंचे और सबकी निगाहें उन पर टिकी रहीं। उन्होंने पपराजी के सामने खुलकर पोज दिए

सबा आजाद जब दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के लिए निकलीं तो हुआ यूं कि ऋतिक रोशन उनके लिए चीयरलीडर बन गए।

ऋतिक ने शेयर किया सबा के बैंड का वीडियो:

ऋतिक रोशन ने सबा दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले सबा बैंड का एक वीडियो शेयर किया और इसके साथ लिखा, "किल इट, डेल्ही टुनाइट।" यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस बात को खुलकर शेयर किया है। वह इससे पहले कई कॉन्सर्ट में सबा आजाद को चीयर कर चुके हैं। इतना ही नहीं ऋतिक सबा को हर उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं। इससे पहले जब सबा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताया तो ऋतिक ने सबा के पोस्ट पर कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।

ऋतिक रोशन के परिवार को भी पसंद है सबा:

जब से ऋतिक और सबा के बीच चर्चाएं चल रही हैं। तब से सबा की अपने परिवार के साथ फोटो दो बार वायरल हो चुकी है। आखिरी फोटो खुद ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने शेयर की थी। इससे पहले जब सबा ने अपना स्पेशल लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था तो ऋतिक की मां पिंकी रोशन ने सबा की तारीफ की थी।