सार:
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की कज़िन पश्मीना रोशन सिल्वर स्क्रीन पर जलवा दिखाने को तैयार हैं। 'इश्क विश्क रीबाउंड' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही पश्मीना को जाह्नवी कपूर और साराअली खान जैसे स्टारकिड्स के लिए ख़तरा माना जा रहा है।
विस्तार:
बॉलीवुड में एक हॉट, बोल्ड और ग्लैमरस न्यू कमर की एंट्री होने जा रही है। यह न्यूकमर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की कज़िन पश्मीना रोशन हैं। शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म 'इश्क विश्क' के सीक्वल 'इश्क विश्क रीबाउंड' से पश्मीना रोशन बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। पश्मीना म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन की बेटी हैं, राजेश रोशन ऋतिक के चाचा हैं।
पश्मीना ने इंस्टाग्राम पर ये न्यूज़ दी और कहा- ऐसा लगता है कि वर्षों की तपस्या और कड़ी मेहनत का अब फल मिलने जा रहा है। मैं स्क्रीन पर अपना पहला अनुभव आपके सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। आज के समय में जब रिश्ते ऐप्स और चैट्स की दुनिया में सिमट कर रह गए हैं, तो आप समझ ही सकते है कि प्यार को अपग्रेड की जरूरत है। इश्क विश्क रिबाउंड। मूव ऑन करने का समय आ गया है।
पश्मीना ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू न किया हो लेकिन वो अपने स्टाइलिश लुक को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
सोशल मीडिया में उनकी बड़ी फ़ैन फालोइंग है।
पश्मीना की ग्लैमरस फोटो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
पश्मीना की एंट्री को जाह्नवी कपूर और साराअली खान के लिए भी चैलेंज माना जा रहा है। देखना यह है कि क्या पश्मीना अपने भाई ऋतिक रोशन की तरह बॉलीवुड में कामयाबी के झंडे गाड़ पाएंगी या अन्य स्टारकिड्स की तरह डेब्यू के बाद गुमनामी में खो जाएंगी।