भोपाल: प्रदेश के सौ साल से अधिक पुराने बांध इम्पोर्टेन्ट वाटर हेरीटेज स्ट्रक्चर घोषित होंगे। यह कार्यवाही भारत सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत करेगी।
इसके लिये सभी राज्यों से ऐसे बांधों की जानकारी मांगी गई है। मप्र के जल संसाधन विभाग ने अपने सभी मुख्य अभियंताओं को पत्र जारी ऐसे पुराने बांधों की सूची मुख्यालय भेजने के निर्देश दिये हैं।