उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से एक अजब-गजब ख़बर सामने आई है। करवा चौथ के मौके पर एक शादीशुदा आदमी अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करवा रहा था, तभी उसकी पत्नी भी वहां पर आ गई। करवा चौथ के दिन अपने पति को किसी दूसरी औरत के साथ देखकर महिला के होश उड़ गए और उसने अपना आपा खो दिया महिला ने तुरंत अपने परिवार वालों को फोन किया और बाजार में मिले अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड की ढंग से पूजा कर दी, यानि कि सरेआम उस शख्स को पीटना शुरू कर दिया।  

बाजार में हंगामे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के कोतवाली इलाके के तुराब नगर बाजार का है। पत्नी ने अपने परिजनों को भी मौके पर बुलाया और पति की जमकर पिटाई कर दी। बाजार में हंगामा हुआ तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की और अपने साथ युवक को थाने ले आई। 

इसके बाद महिला ने अपने परिवार वालों को बुलाया और सार्वजनिक तौर पर पति की पिटाई की। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। वहीं कई मौके मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है, कि शख्स अपनी गर्लफ्रेंड का बचाव करते दिखाई दे रहा है। कई दुकानदारों को 'बाहर, बाहर' चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है क्योंकि उसने उन्हें दुकान के बाहर लड़ने के लिए कहा था। पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पति से लड़ाई के बाद पत्नी अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। करवा चौथ पर वह अपनी मां के साथ शॉपिंग करने आई थी।