विनायकन ने कहा कि वह 'मीटू' के बारे में कुछ नहीं जानते। महिलाओं से सेक्स के लिए कहने का मतलब MeToo है, तो मैं ऐसा करता रहूंगा, जिसने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विनायकन ने कहा था, MeToo क्या है? मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं जानना चाहता हूँ अगर मैं किसी महिला के साथ सेक्स करना चाहता हूं तो क्या होगा? मैंने अपने जीवन में 10 महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाए हैं। मैंने उन सभी से पूछा कि क्या वह मेरे साथ संबंध बनाना चाहेगी। मैं अब भी उनसे पूछूंगा, क्या इसे मीटू कहते हैं?

यह पहली बार नहीं है जब विनायकन ने विवादित बयान दिया है, उन्हें इन कारणों से 2019 में गिरफ्तार किया गया था। दलित कार्यकर्ता और पूर्व मॉडल मृदुला देवी ने विनायकन पर कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर अश्लील और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। महिला ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 294 (बी) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (ओ) के तहत मामला दर्ज किया था। विनायकन को गिरफ्तार किया गया था और बाद में केरल उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी।

इस बयान ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। हर तरफ से उनकी आलोचना हो रही है।

मी टू कैंपेन और सेक्स को लेकर दक्षिणी अभिनेता का विवादित बयान सोशल मीडिया पर हुआ ट्रोल।