भोपाल: राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2022 की पीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण 371 डाक्टरों की नियुक्ति के आदेश 2 मई 2022 को जारी किये थे परन्तु इनमें से अभी भी 140 डाक्टरों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
इसलिये इन डाक्टरों को पन्द्रह दिन के अंदर कार्यभार ग्रहण करने का मौका दिया गया है तथा चेतावनी दी गई है कि इसके बाद भी ज्वाईनिंग न देने पर उनके नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिये जायेंगे। इसके बाद वेटिंग लिस्ट वाले डाक्टरों की पदस्थापना की कार्यवाही की जायेगी।