पैरों में सूजन आना एक आम समस्या है, इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसकी वजह से रोगी को काफी तकलीफ़ उठानी पड़ सकती है और दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियों को करना भी मुश्किल हो जाता है। सूजन के कारण पैरों में बहुत दर्द होता है और कई बार पैरों की त्वचा भी सूखने लगती है। हालांकि इससे बचने के लिए आप कुछ आसान से उपाय कर सकते हैं, आपको बस अपने किचन से ही कुछ सामान का इस्तेमाल करना होगा।
इन चीजों से मिलेगी पैरों की सूजन से राहत
1. सरसों का तेल
आपने खाना पकाने में कई बार सरसों के तेल का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसका इस्तेमाल पैरों की सूजन से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों का तेल लें और फिर दर्द वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से सूजन से तुरंत राहत मिलेगी।
2. नींबू का रस
नींबू का रस पीने के लिए, बालों और चेहरे पर लगाने के लिए प्रयोग किया जाता है, लेकिन जब आपको पैर की सूजन में दर्द महसूस हो तो इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आप पाएंगे कि दर्द जल्द ही दूर हो गया है।
3. हल्दी
हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाना पकाने में तो बहुत किया जाता है, लेकिन यह पैरों की सूजन के इलाज में भी काफी कारगर है। इसके लिए आप जैतून के तेल में एक चम्मच हल्दी मिलाएं। इसके बाद इसे सूजन वाली जगह पर लगाएं और 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में अपने पैरों को गर्म पानी से धो लें।
🏏 खेल
अगर आपके पैरों में सूजन है तो किचन के इस्तेमाल से पायें राहत
सूजन के कारण पैरों में बहुत दर्द होता है और कई बार पैरों की त्वचा भी सूखने लगती है। हालांकि इससे बचने के लिए आप कुछ आसान से उपाय कर सकते हैं, आपको बस अपने किचन से ही कुछ सामान का इस्तेमाल करना होगा।