मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर की ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद नज़र आ रही है। इसी संदर्भ में शहर में सुगम ट्रैफिक संचालन हेतु नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा आम जन से अपील करके रोड के किनारे खड़े खराब हो रहे वाहनों को हटा लेने की बात कही है।

इसके लिए शहर की ट्रेफिक पुलिस की ओर से एक प्रेस नोट भी जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया है, कि प्रायः देखने में आया है कि भोपाल शहर में विभिन्न स्थानों पर वाहन कई वर्षो/लम्बे समय से अवैध रूप से खडे है। जिससें यातायात प्रवाह में अवरूद्ध उपन्न होता हैं। इस कारण शहर में कई स्थानों पर यातायात दबाव की स्थिति निर्मित होती है।

शहर में सुगम यातायात संचालन के लिए नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा आमजन से अपील है कि शहर में सड़क के किनारे पर, मार्ग पर या पार्किग में बहुत अधिक समय से लगातार खडे कण्डम वाहनों को वाहन स्वामी स्वयं हटा ले, ऐसे वाहनों को हटाने हेतु 07 दिवस का समय दिया जा रहा है।

वाहन नहीं हटाये जाने पर नगर निगम टीम एवं नगरीय पुलिस टीम द्वारा इनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं वाहन स्वामी की होगी।  आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।