भोपाल : राज्य के वन विभाग का एक मुख्य वन संरक्षक डा. बसंत के सिंह पिछले पांच साल से निलम्बित चल रहा है और उसे अब तक बहाल नहीं किया गया है। भारतीय वन सेवा का यह अधिकारी उज्जैन वन वृत्त में लोकायुक्त केस में 18 मई 2017 को निलम्बित किया गया था। यह अधिकारी अगले साल फरवरी 2023 में सेवानिवृत्त होने जा रहा है।
उक्त आईएफएस अधिकारी जब 17 जुलाई 2012 से 8 फरवरी 2013 तक सीसीएफ के रुप में उज्जैन वन वृत्त में पदस्थ था तब उस पर लोकायुक्त में अपराध क्रमांक 24/2013 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था और लोकायुक्त ने 15 मार्च 2017 को उसके खिलाफ विशेष न्यायालय उज्जैन में चालान प्रस्तुत किया था। इसे 18 मई 2017 को निलम्बित किया गया था परन्तु इसके बाद उसे बहाल ही नहीं किया गया।