भोपाल: राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने एनजीटी सेन्ट्रल जोन बेंच भोपाल के 7 दिसम्बर 2023 को दिये आदेश के पालन में बालाघाट जिले में अवैध उत्खनन से संबंधित शिकायत की जांच हेतु जबलपुर संभागायुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है। 

कमेटी में आईजी बालाघाट जोन, सीसीएफ बालाघाट एवं संयुक्त संचालक खनिज जबलपुर सदस्य नियुक्त किये गये हैं जबकि क्षेत्रीय अधिकारी राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जबलपुर कमेटी के समन्वक नियुक्त किये गये हैं। 

कमेटी को अगले माह जनवरी की 20 तारीख तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है तथा पर्यावरण विभाग इस रिपोर्ट पर एक्शन टेकन रिपोर्ट 1 फरवरी 2024 को एनजीटी के समक्ष प्रस्तुत करेगा।