भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' की शूटिंग के लिए महीनों से लंदन में थीं और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह अपना फेवरेट फेस्टिवल घर पर सेलिब्रेट कर भी पाएंगी या नहीं, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और फिल्म की शूटिंग दिवाली से पहले खत्म हो गई और भूमि टाइम पर घर लौट पाई। ई-टाइम्स के साथ बात करते हुए भूमि ने कहा, 'दिवाली मेरे फेवरेट फेस्टिवल में से एक है। मैं बस हाल ही में मुंबई आई हूं क्योंकि किस्मत से हम कुछ दिनों पहले ही फिल्म की शूटिंग खत्म कर पाए।

' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'दिवाली पर मैं बहुत उदास हो जाती हूं। मुझे अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। दिवाली पर हम सभी बाहर जाते हैं और खूब मस्ती करते हैं। मेरे लिए हर दिवाली पर घर वापस आना सबसे जरूरी होता है।' बातचीत में भूमि ने बताया कि क्योंकि वह अब घर आ गई हैं तो दोस्तों के लिए एक दिवाली पार्टी रखेंगी और दिवाली का पूरा हफ्ता घर पर एंजॉय करेंगी।

एक्ट्रेस ने कहा, 'इस साल मैं दिवाली अपने घर पर फैमिली के साथ मनाऊंगी। यह साल मेरे लिए बहुत व्यस्त और थका देने वाला था। मैं सच में कई महीनों बाद घर वापस आई हूं। इसलिए मैं यहां रुकने वाली हूं, दिवाली पूजा करुंगी, अच्छा खाना खाऊंगी, अच्छे से तैयार होकर ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करुंगी।' अपना प्लान शेयर करते हुए भूमि ने कहा, मैंने इस साल एक साथ पांच प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जिसकी वजह से मैं किसी से भी मिल नहीं पाई हूं।