नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश भर में विरोध-प्रदर्शन किया. कुछ ऐसा ही एक नजारा इंदौर में भी देखने को मिला.
इंदौर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक टीम सोनिया गांधी से दिल्ली में ईडी की पूछताछ और राहुल गांधी की धरना प्रदर्शन के बाद गिरफ़्तारी से आक्रोशित होकर इंदौर ईडी दफ्तर में विरोध करने पहुचीं.
इस बीच कई कार्यकर्ता ईडी दफ्तर में घुसकर बोर्ड पर कालिख पोतते नज़र आये. कार्यकर्ताओं की इस हरकत के बाद पुलिस भी आक्रामक हो गई और लाठी चार्ज करने लगी. इस बीच एक कार्यकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गया, और उसे बाद बहस के चलते उसकी जमकर धुलाई हुई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इंदौर में @IYCMadhya कार्यकर्ता ने @dir_ed के दफ़्तर के बोर्ड पर कालिख पोती और फिर पुलिस ने उसे जमकर पीटा @ABPNews @VikrantBhuria @IYC #CongresProtest pic.twitter.com/rGLYEZeaDD
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) July 26, 2022