भोपाल: मोहन यादव सरकार ने भाजपा के संकल्प के अनुसार तेंदूपत्ता संग्रहकों के पाश्रिमिक में एक हजार रुपये की वृध्दि तो कर दी है परन्तु इसकी भरपाई राज्य लघु वनोपज संघ की बैंक में जमा निधि पर मिलने वाले ब्याज से भी की जायेगी।

पहले तेंदूपत्ता संग्रहकों को 3 हजार रुपये प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक मिलता था जो अब बढ़ाकर 4 हजार रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया गया है। 

हालांकि इस बढ़ौत्तरी में वन विभाग ने यह भी प्रावधान किया है कि पारिश्रमिक दर के भुगतान में अतिरिक्त राशि की जरुरत होती है तो लघु वनोपज संघ अपनी बैंक में जमा निधि पर मिलने वाले ब्याज  से इसकी भरपाई करेगी। 

इसके बाद भी बढ़ी दर की भरपाई नहीं हुई तो संघ तेंदूपत्ता संग्रहकों को हर साल मिलने वाले बोनस की राशि से इसकी भरपाई करेगा, इससे बोनस की राशि कम हो जायेगी।