भोपाल: राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों जिनमें आईएएस, आईपीएसव एवं आईएफएस तीनों शामिल हैं, का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़ाकर केंद्र के समान 46 प्रतिशत कर दिया है तथा इसका भुगतान 1 जुलाई 2023 से किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश के जजों का उक्तानुसार महंगाई बढ़ाया गया था और अब अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का बढ़ाया गया है जबकि प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब तक नहीं बढ़ाया गया है।