22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है और उससे पहले पूरा देश राम के रंग में रंगा नज़र हो रहा है। इसी क्रम में इंदौर में भी अयोध्या के राम मंदिर का ही प्रतिरूप देखने को मिला।

सांसद शंकर लालवानी के बेटे की शनिवार को शादी है। सांसद के बेटे की शादी के सेट को अयोध्या धाम का लुक दिया गया है। एक बार तो कोई भी यहां पहुंचकर हैरत में जाएगा कि कहीं वह सही में तो रामनगरी में नहीं पहुंच गया।

बताया जा रहा है, कि बाइपास के पास स्थित गार्डन में विवाह समारोह होगा, यहां प्रवेश करते ही आपको ऐसा लगेगा जैसे आप अयोध्या आ गए हों। सदियों पुरानी परंपरा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होने वाली इस शादी में गेंदा, गुलाब और सेवंती जैसे भारतीय फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। यहां आने वाले हर मेहमान को चंदन का तिलक लगाया जाएगा। विवाह समारोह का आयोजन, रिसेप्शन का पूरा माहौल होगा धार्मिक रहेगा।

इसके अलावा यहां भगवान राम की एक विशाल प्रतिमा भी स्थापित की गई है। यहां भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ी कई घटनाएं उकेरी गई है। अयोध्या स्थित पवित्र सरयू नदी का निर्माण भी यहीं किया गया है। वीणा, मृदंग जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र भी यहां बनाये गए हैं। साथ ही सूर्य स्तंभ की सुंदरता भी देखने लायक है। इस समय पूरा देश राममय है और ऐसे में सांसद के बेटे की शादी में अयोध्या और भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति दिखाने की भी कोशिश की गई है।

शनिवार को होने वाले इस विवाह समारोह में भगवान राम की अयोध्या जीवंत हो उठी है। पूरा परिसर 2100 से ज्यादा दीयों से रोशन होगा और हजारों बिजली के बल्ब भी जलाए जाएंगे। पूरे माहौल को देखकर शादी में आए मेहमानों को ऐसा लगेगा जैसे वे अयोध्या में हैं और श्री राम मंदिर की प्रतिकृति भी सभी को आकर्षित करेगी और धार्मिक माहौल मिलेगा।