मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली पर्व को देखते हुए गुरुवार को राहत भरा आदेश जारी किया है। सीएम शिवराज ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन जारी करने के निर्देश जारी किए हैं। 

सीएम शिवराज ने ट्वीट किया कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि इस बार दीपावली का पर्व महीने के आखिरी सप्ताह में आ रहा है। ऐसे में पर्व के लिए खर्च करना मुश्किल साबित होता है। इस आदेश के बाद कर्मचारियों में दीपावली को लेकर उत्साह बढ़ गया है। साथ ही खरीदारी बढ़ने से मार्केट में भी बूम आने की संभावना है।