बालीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर मीका इस समय इंदौर में हैं। वे टीवी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' की शूटिंग के लिए शनिवार शाम को इंदौर आ गए थे। रविवार दोपहर से उनके टीवी सीरियल की शूटिंग शुरू हुई। यह शो स्टार भारत चैनल पर 19 जून से प्रसारित होगा। इस टीवी शो की शूटिंग में सिंगर शान भी शामिल होंगे। वे शो की शूटिंग के लिए इंदौर भी आ रहे हैं। शो में इंदौर की आकांक्षा पुरी भी एक प्रतिभागी हैं जिनके संग मीका सिंह के अफेयर की चर्चा है. मीका सिंह और आकांक्षा के अफेयर की खबरें इससे पहले भी आ चुकी हैं। दोनों की साथ में अनेक अंतरंग पिक्चर्स भी वायरल हो चुकी हैं। 

दरअसल मीका सिंह के इस शो में उनसे शादी के लिए कई लड़कियां प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा लेंगी। इन लड़कियों में इंदौर की प्रतिभागी आकांक्षा पुरी भी शामिल हैं। आकांक्षा पुरी कई सेलिब्रेटी डिजाइनर के शो में वॉक कर चुकी हैं। इससे पहले आकांक्षा बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा को भी डेट कर चुकी हैं। मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स में भी वे नजर आ चुकी हैं।

12 जवान लड़कियों में से लेडी लव चुनेंगे 45 साल के मीका
सिंगर मीका सिंह 45 साल के हो चुके हैं. वे इस शो के माध्यम से 12 जवान लड़कियों में से अपना लेडी लव चुनेंगे। देश के अलग-अलग कोने से आनेवालीं ये सभी 12 लड़कियां मीका सिंह के दिल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। इस शो का सेट साकेत स्थित एक अपार्टमेंट में बनाया गया है।

स्टार भारत चैनल पर 19 जून से प्रसारित होगा यह शो - सूत्रों के मुताबिक इस शो में एक अन्य सिंगर शान भी शामिल होंगे। वे शो की शूटिंग के लिए इंदौर भी आ रहे हैं। यह शो स्टार भारत चैनल पर 19 जून से प्रसारित होगा। इंदौर में अभी इसके कुछ एपिसोड फिल्माए जा रहे हैं।