आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर से सगाई कर ली है। लेकिन सगाई के बाद आयरा को बधाई के साथ-साथ आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। ट्रोल्स का कहना है, कि आमिर खान की बेटी ने सगाई में अपने फियान्से को किस किया। किस करना क्रिश्चियन शादी का एक रिवाज है। वो एक दूसरे को किस करके हसबैंड वाइफ होने का ऐलान करते हैं। अगर हम क्रिश्चियन परंपरा को ही आदर्श मान लें तो भी अभी यहां शादी नहीं हुई, सिर्फ सगाई हुई है। फिर किस करने का क्या तुक?

तो वही सगाई के बाद आमिर के कुछ फैंस उन्हें भला बुरा भी कह रहे हैं। आमिर के 'कुछ' फैन्स को यह पसंद नहीं आया कि उनकी बेटी ने हिंदू जीवनसाथी चुना। 

आपको बतादें, कि नूपुर ने कुछ महीने पहले आयरा को प्रपोज किया था। इस प्रपोजल का वीडियो आयरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अब दोनों ने ऑफिशियली सगाई कर ली है। इस सेलिब्रेशन में आमिर खान और उनका पूरा परिवार शामिल हुआ।

सगाई के वेन्यू से पूरे खान परिवार की तस्वीरें सामने आई थी। आमिर की पहली पत्नी और आयरा खान की मां रीना दत्ता भी शामिल हुई थीं। इस समारोह में आयरा के माता-पिता के अलावा उनके बड़े भाई जुनैद खान, किरण राव और छोटे भाई आजाद राव खान भी शामिल हुए। आयरा की दादी ज़ीनत हुसैन और चचेरे भाई इमरान खान भी समारोह का हिस्सा बने। यहां आमिर खान की दोनों बहने निखत और फरहत भी पहुंचीं। सगाई में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी शामिल हुईं।

पार्टी में सबसे ज्यादा हैरान करने वाला था आमिर खान का लुक। आमिर को सफेद बाल और दाढ़ी में देखना फैन्स के लिए शॉकिंग था। अलावा इसके आमिर अपने ही गाने पापा कहते हैं पर ही थिरकते नज़र आए थे।

आमिर खान के परिवार के एक करीबी ने कहा कि अचानक हुई इस सगाई से उनके दोस्तों को कोई हैरानी नहीं हुई। उनके करीबी लोगों ने बताया कि दोनों बच्चों ने कुछ हफ्ते पहले सगाई करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, 'वे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। दोनों के बीच का रिश्ता बहुत ही सरल और सच्चा है। यह रिश्ता बहुत खूबसूरत होता है। आयरा कोई बड़ी सगाई नहीं चाहती थी और इसलिए दोनों ने एक निजी समारोह में रिंग एक्सचेंज करने का फैसला किया।

आयरा खान और नुपुर शिकरे के रिश्ते की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। नूपुर स्टारकिड के जिम ट्रेनर थे। कहा जाता है कि नूपुर शिकरे ने आमिर खान को भी ट्रेनिंग दी है। लॉकडाउन के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। आयरा और नूपुर ने उसी वक्त इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद दोनों ने अपनी फेमिलीज़ की मौजूदगी में सगाई कर ली।